दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आरक्षण कम करने का लगाया अरोप
देहरादून: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आरक्षण कम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में साल 94 से पिछले पांच चुनावों में पिछड़ा वर्गों को 27% आरक्षण मिलता रहा था। भाजपा की नियत न पिछड़ा वर्गों के प्रति साफ है और न ही अनुसूचित जनजाति के प्रति। जानबूझकर नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 48-49% पिछड़ा वर्गों के पद खत्म हो गए हैं। 27% आरक्षण को कम करके उसे आप ने 14% कर दिया है। ये उत्साह मना रहे हैं। मुख्यमंत्री अपना सम्मान करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री आपको शर्म आनी चाहिए। आप ने पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा किया है।
Skip to content
