बड़ा फेरबदल: पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले राजीव स्वरूप बने आईजी गढ़वाल
देहरादून: शासन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एडीजी अमित सिन्हा के पास अब केवल शासन में खेल विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी भी हटा दी गई है। इस सूची में गढ़वाल आईजी का भी नाम शामिल है। दो साल से भी ज्यादा समय से आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारियां देख रहे करण सिंह नगण्य का ट्रांसफर करते हुए अब ये जिम्मेदारी राजीव स्वरूप को दी गई है।
उधर, पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद मुख्यालय में कानून व्यवस्था किसी के पास नहीं थी। अब ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी वी मुरुगेशन संभालेंगे। मुरुगेशन के पास सीबीसीआईडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा। कानून व्यवस्था का चार्ज पिछले दिनों मुख्यमंत्री के मुख्यालय निरीक्षण के बाद पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के पास चला गया था। इनके अलावा एडीजी एपी अंशुमान को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अंशुमान के पास प्रशासन और इंटेलिजेंस, सिक्योरिटी व पीएसी की जिम्मेदारी बनी रहेगी। आईजी करण सिंह नगनायल अब आईजी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी का चार्ज दिया गया है।
Skip to content
