इसरो की सफलता अंतरिक्ष की दिशा में लंबी छलांग, मुख्यमंत्री योगी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अंतरिक्ष में नवीनतम उपलब्धि के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों के समर्पण एवं विशेषज्ञता की सराहना की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की सफलतापूर्वक डॉकिंग की। यह भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना समेत भविष्य के विभिन्न मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर अंग्रेजी में पोस्ट किया, ‘‘इसरो की टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई। भारत अंतरिक्ष डॉकिंग को सफलतापूर्वक हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है, जो हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं में एक बड़ी छलांग है। स्पैडेक्स डॉकिंग प्रक्रिया को त्रुटिहीन सटीकता के साथ निष्पादित किया गया।
उन्होंने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि अभियान में लगे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकरें के समर्पण एवं विशेषज्ञता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण! जय हिंद!
Skip to content
