लगातार हाउस फूल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान”

लगातार हाउस फूल ले रही गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान”
देहारादून: जाशोदा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “भाग्यान” खूब सुर्खियां बटोर रही है। जाने माने निर्देशक अशोक चौहान “आशु” के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व आशु के ही निर्देशन में बनी फिल्म “जय मां सुरकंडा” को भी लोगों ने खूब सराहा है।
मॉल ऑफ देहरादून में प्रदर्शित “भाग्यान” फिल्म आजकल चर्चा का विषय बनी है। शहर की जानी मानी हस्तियां मॉल के पीवीआर में नज़र आ रही हैं।
फिल्म की कहानी पिता पुत्री के अटूट प्रेम पर आधारित है। पिता पुत्री का यही प्रेम आगे चलकर क्लाइमेक्स की शक्ल ले लेता है। जिसका दु:खद अंत दिखाया गया है। फिल्म कि पटकथा संवाद भी उम्दा तरीके से लिखे गए हैं।
मोटे तौर पर कहें तो फिल्म दो तरह के संदेश देने में कामयाब दिखी, पहला किसी से अति प्रेम उसके जीवन और जिम्मेदारियों को प्रभावित कर सकता है। दूसरा भला चाहने वालों के कटु वचनों को भी प्रेम समझकर स्वीकार करें। मुख्य तौर पर माता पिता जो तुमसे निस्वार्थ प्रेम करते हैं। बहरहाल संदेश बहुत ही अच्छे हैं।
फिल्म के निर्माता संजय चमोली हैं। संगीत संजय कुमोला ने दिया है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी , जगर सम्राट प्रीतम भरतवाण, सुर मल्लिका मीना राणा के सुरों से फिल्म के गीत भी दर्शकों को खूब भा रहे हैं।
मुख्य भूमिका फ़िल्म के निर्देशक अशोक चौहान, संजय सिलोड़ी व साक्षी ने निभाई है। इसके अलावा सभी कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी की है। मुख्य रूप से राजेश जोशी ने मस्तू की भूमिका में दर्शकों को खूब हंसाया है।