कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह हुई भाजपा में शामिल
देहरादून: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के रायबरेली सदर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
बताते चलें कि अदिति सिंह पूर्व में सदर विधायक रहे अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे। रायबरेली में उनकी अच्छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी।अगस्त 2019 में अखिलेश सिंह के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलकर कांग्रेस के खिलाफ बयान बाजी की।
Skip to content
