गर्मी से मिलेगी राहत,जून में प्री-मानसून की वर्षा की उम्मीद
देहरादून। इस साल समय से पूर्व मानसून पहुंचने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।जून में प्री मानसून वर्षा शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि अल नीनो के प्रभाव के चलते शीतकालीन वर्षा पर बुरा असर पड़ा है और सामान्य से बहुत कम पानी बरस पाया। मगर इसकी भरपाई ला नीना से होने की पूरी संभावना है। ला नीना का प्रभाव अगस्त व सितंबर में नजर आएगा। इससे पहले जून व जुलाई का मानसून सामान्य रूप से बरसेगा। इसके बाद ला नीना का असर शुरू होते ही बर्षा तेज होने की संभावना है। जो मानसून की वर्षा की मात्रा को सामान्य से अधिक पहुंचाएगी।
अधिक वर्षा कृषि के लिए के लिए फायदेमंद होगी, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना रहेगी। जिस कारण सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की 61 प्रतिशत संभावना है। फिलहाल ला नीना अपनी राह मे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
Skip to content
