वन मंत्री ने राहुल गांधी की पर दिया विवादित बयान
देहरादून: वन मंत्री विजय शाह का विवादित भाषण इंटरनेट में काफी वायरल हो रहा है। हरसूद मार्ग पर एक नुक्कड सभा में विजय शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर इशारों ही इशारों में तंज कसा हैं| उन्होंने कहा कि एक वो है, जो एयर कंडिशनर गाड़ी में घूम रहे हैं। गांव आते हैं तो पैदल चलने लगते हैं।
राहुल गांधी की शादी को लेकर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि 55-56 साल के हो गए शादी नहीं हो रही है। घर परिवार में 25 साल से ज्यादा उम्र हो जाए तो पड़ोसी आकर बात करने लगते हैं। लोग कहने लगते हैं शादी नहीं हो रही क्या कोई कमी है? लोग कहते हैं क्या पप्पू बीमार है। शादी नहीं हो रही कोई कमी है क्या। मैं नहीं कहता तुम्हारे पप्पू में कोई कमी है। लोग कहते हैं। मैंने तो अपने बेटे की 25 साल का होते ही शादी कर दी थी।
Skip to content
