सलमान खान को सांप ने काटा
देहरादून: फिल्म अभिनेता सलमान खान को गत देर रात्रि एक सांप ने काट दिया। जिसके बाद सलमान खान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात्रि 3 बजे अस्पताल में भर्ती होने के बाद सलमान खान का छह घंटे तक उपचार किया गया, फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था। अभी सलमान खान स्वस्थ हैं। वह अपने पनवेल के फार्म हाउस मे थे।
Skip to content
