विश्वप्रसिद्ध बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन
देहरादून: विश्वभर में अपने नृत्य के लिए प्रसिद्ध 83 वर्षीय पंडित बिरजू महाराज का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।
दुनिया भर में अपने कथक नृत्य से हर किसी को कायल कर देने वाले पंडित बिरजू महाराज अब नहीं रहे, उनके निधन पर संगीत जगत में शोक की लहर है। उनकी मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति”I
Skip to content
